ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के हरदी गांव में पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लक्ष्मी पूजा की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम हिम्मत यादव है। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही करेली बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले हिम्मत यादव ने अपने मोबाइल पर एक स्टेटस डाला था, जिसमें उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। हालांकि, पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के सास-ससुर और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक ही परिवार में बेटे और बहू की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!