ChhattisgarhRaftaar News Cg

नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुई CRPF की डॉग ‘सुसैन’, तिरंगे में लपेटकर दी गई अंतिम विदाई……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नक्सल ऑपरेशन के दौरान CRPF की बहादुर डॉग ‘सुसैन’ की ऑन ड्यूटी मौत हो गई। तीन साल की यह बेल्जियम शेफर्ड ब्रीड की फीमेल डॉग CRPF की 231वीं बटालियन में तैनात थी। रविवार को सुकमा जिले के जंगलों में ऑपरेशन के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। फौरन उसे वेटनरी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को 231 बटालियन मुख्यालय में सुसैन को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उसे तिरंगे में लपेटा गया, अफसरों और जवानों ने कांधा दिया, सलामी दी और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ विदाई दी। इस मौके पर कमांडेंट सुनील भवर समेत कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। 231 बटालियन के कमांडेंट सुनील भवर ने कहा, सुसैन हमारी बटालियन का अभिन्न हिस्सा थी। उसने नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में न केवल बहादुरी दिखाई, बल्कि हर परिस्थिति में जवानों की सच्ची साथी बनी रही। उन्होंने बताया कि CRPF की K-9 यूनिट देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में ‘मूक प्रहरी’ के रूप में काम करती है। सुसैन जैसे K-9 योद्धाओं का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। सुसैन जमीन के अंदर दबी IED को खोजने में एक्सपर्ट थी। उसने कई ऑपरेशनों में सैकड़ों विस्फोटक बरामद कराने में जवानों की मदद की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण पता चल सकेगा। बेल्जियम शेफर्ड डॉग ऊंचे कद, मजबूत शरीर और तेज़ सूंघने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। इनका रंग ब्राउन और चेहरा ब्लैक होता है। ये ऊंची दीवारें फांदने, पहाड़ों पर चढ़ने और लंबी दूरी तय करने में सक्षम होते हैं। बस्तर क्षेत्र में CRPF अब ज्यादातर इसी ब्रीड के डॉग्स को ऑपरेशन में शामिल करती है। सुसैन जैसी मूक योद्धा को सलाम जिसने बिना शब्दों के अपनी वफादारी और बहादुरी से देश की सेवा की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...