ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

किराए के मकान के बहाने घातक हमला, घायल युवक के साथ दूसरी बार मारपीट, केस वापस लेने के लिए दबाव……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के एक कॉलोनी में किराए के मकान देखने के बहाने घर में घुसे दो अज्ञात व्यक्तियों ने ब्लेड से हमला कर एक युवक को घायल किया था। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के 48 घंटे के भीतर ही वही युवक फिर से हमले का शिकार हुआ। जानकारी के अनुसार, पहले हुए हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। युवक अपने घर लौट आया था और शनिवार सुबह करीब 9-10 बजे रोजाना की तरह मंदिर दर्शन के लिए पैदल निकला। मंदिर दर्शन कर लौटते समय मंदिर के बगल वाली गली की पक्की सड़क पर 7-8 लोगों ने उसे रोककर चार पहिया वाहन में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगे और कथित तौर पर चाकू से भी हमला किया। आरोपियों ने युवक पर दबाव डालते हुए कहा कि यदि उसने पहले किए गए हमले की रिपोर्ट वापस नहीं ली, तो उसके भाई और मां को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा। इस दौरान कुछ स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंच गईं, जिससे हमलावर उसे छोड़कर भाग निकले। घायल युवक देवेश को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपी अभी तक पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद परिजनों में भय का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत और नाराजगी देखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!