सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई…कहा- प्रलोभन ग्राहकों के विश्वास को तोड़ रहे हैं!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर मंगलवार को पूरे प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके बिलासपुर स्थित कार्यालय में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए. समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कमल सोनी ने कहा- सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं। आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं। ये प्रलोभन ग्राहकों के विश्वास को तोड़ रहे हैं और पारंपरिक सर्राफा व्यापारियों की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है।

सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की करें जांच…….
अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा..ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच करें और केवल अपने विश्वसनीय व पारंपरिक दुकानदारों से ही खरीदारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि “ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।”

प्रदेश में व्यापारिक एकजुटता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास की दी नई दिशा…….
कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने प्रदेश में व्यापारिक एकजुटता, पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास की नई दिशा दी है। त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान उपभोक्ता सुरक्षा और ईमानदार व्यापारिक परंपरा को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
