ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव में फैला आक्रोश……

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां पति-पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बाबूलाल शोरी और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी के रूप में हुई है। घटना गंडई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह जब पड़ोसियों ने घर के बाहर खून देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सुनती बाई का शव घर के आंगन में पड़ा था, जबकि बाबूलाल शोरी का शव कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला। गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पड़ोसी भगवती गोंड  को हिरासत में लिया है, जो मृतक दंपती के घर के सामने ही रहता था। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी विवाद और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और भय का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....