ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नर्स प्रियंका दास हत्याकांड का खुलासा, हत्या उसके ही दोस्त ने की, दूसरे युवक से बातचीत पर भड़का था आरोपी……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में नर्स प्रियंका दास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि युवती का ही दोस्त दुर्गेश वर्मा निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका दास और आरोपी दुर्गेश वर्मा पहले एक ही कार्यस्थल पर नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई थी। कुछ समय से दोनों के बीच एक युवक सन्नी से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुर्गेश वर्मा ने विवाद सुलझाने के बहाने प्रियंका से उसके किराए के कमरे में मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों में फिर से बहस बढ़ गई, जिसके बाद गुस्से में आकर दुर्गेश ने प्रियंका के सीने में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने की नीयत से चाकू मृतका के हाथ में थमा दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे, और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...