BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; भतीजे ने ही चाचा के घर को बनाया निशाना, चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही चाचा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करहीपारा (निरतु) निवासी राजेन्द्र सूर्यवंशी 5 अक्टूबर को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था। जब वह 7 अक्टूबर को घर लौटा, तो देखा कि अलमारी में रखे चांदी के पायल, मंगलसूत्र, फुल्ली, चाबी गुच्छा और बिछिया गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। राजेन्द्र सूर्यवंशी ने तत्काल थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को राजेन्द्र के ही भतीजे पंकज सूर्यवंशी पिता रमेश (23 वर्ष) निवासी निरतु पर शक हुआ। पूछताछ में पंकज ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए जेवर अपने घर में छिपाकर रखने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी गया पूरा माल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय... निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्... शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत...महिला गंभीर। कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला,... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक गिरफ्तार..पॉक्सो एक्ट की धाराओं में आरोपी भेजा गया जेल!