ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथियों के हमले में युवक की मौत, 25 हाथियों के दल ने घेरा, दो ने भाग के बचाई जान……….

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोहनपुर जंगल में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां हाथियों के दल ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। यह घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इलाके में करीब 25 हाथियों का झुंड घूम रहा है। जानकारी के अनुसार, हरिपुर निवासी राम साय अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से चंद्रपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें हाथियों के दल की मौजूदगी की चेतावनी दी, लेकिन तीनों आगे बढ़ गए। मोहनपुर के जंगल में पहुंचते ही हाथियों के झुंड से सामना हो गया। हाथियों को देखकर बाइक पर सवार दो युवक किसी तरह भाग निकले, जबकि राम साय झाड़ियों में छिपने की कोशिश करने लगे। तभी हाथियों ने उन्हें घेरकर कुचल डाला। रात में ही ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। हाथियों की मौजूदगी के कारण शव रात में नहीं निकाला जा सका। गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। मौके पर SDO फॉरेस्ट सूरजपुर अशोक तिवारी और रेंजर उमेश वस्त्रकार सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि 25 हजार रुपए प्रदान की है। साथ ही मोहनपुर, हरिपुर, सुंदरगंज, पाठकपुर, बोझा समेत आसपास के गांवों में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, हाथियों का यह दल पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। यह झुंड कुछ दिन पहले प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में गया था और अब दो दिन पहले फिर से सूरजपुर रेंज के लटोरी बीट में लौट आया है। वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी में जुटा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...