ChhattisgarhRaftaar News Cg

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत, 9 गंभीर.. छत्तीसगढ़ से निकले थे श्रद्धालु…..

वाराणसी-लखनऊ: (प्रांशु क्षत्रिय) हाईवे पर रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक एसी बस ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। हादसा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पखांजूर से करीब 50 श्रद्धालु बालाजी ट्रेवल्स की बस (नंबर CG 07 CT 4681) में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यह ग्रुप अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या में दर्शन करने के बाद वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जा रहा था। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि बस के आगे एक ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक करने की कोशिश में बस चालक का कंट्रोल बिगड़ गया और बस ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया। बस में सवार श्रद्धालु दिलीप दास ने बताया, “रात में सभी लोग सो रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और बस ट्रेलर में घुस गई। मैं पीछे बैठा था, इसलिए हल्की चोट आई। जब उतरा तो देखा कि ड्राइवर का केबिन पूरी तरह पिचक गया था और एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था।” हादसे में बस चालक दीपक (39, दुर्ग निवासी), आशा भवन (30), गुलाब (32) और एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस दो महीने पहले ही बालोद जिले के अर्जुदा निवासी वेद सोनकर ने खरीदी थी। यात्रा की बुकिंग पखांजूर से की गई थी। बस में दो ड्राइवर सवार थे, जिनमें से अर्जुदा निवासी चालक सुरक्षित है, जबकि दुर्ग निवासी चालक की मौत हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....