ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, एक की मौत….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश गुप्ता अपने साथी के साथ किसी काम से लौटकर जटगा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान लखनपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ओमप्रकाश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बहुत अधिक है और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, गति नियंत्रण और ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और आरोपी चालक की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...