ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथियों का आतंक, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कुचलकर मार दिया, ग्रामीणों में दहशत…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के करतला परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात एक हाथी ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ग्रामीण हाथियों के झुंड पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इससे भड़के हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। जानकारी के अनुसार, करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच के जंगलों में करीब 50 हाथियों का दल घूम रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। खेतों को नुकसान से बचाने के लिए किसान रातभर जागकर निगरानी कर रहे हैं। रामपुर गांव में रहने वाला एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बुधवार देर रात हाथी के हमले का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और करतला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों से छेड़छाड़ न करें और किसी भी आपात स्थिति में विभाग को तुरंत सूचना दें। विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है और उन्हें आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड अक्सर देर रात खेतों और गांवों की ओर बढ़ता है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए रातभर पहरा दे रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...