ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के नशे में झगड़ा बना खूनी संघर्ष, दोस्त की पीट-पीटकर हत्या – बेटा घायल, आरोपी गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के भंवरचूवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय महेश यादव और उसके दोस्त गंगाधर यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर गंगाधर ने पास में पड़े डंडे से महेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे महेश के बेटे नंदलाल यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना प्रभारी और सरायपाली एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी गंगाधर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...