ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, मवेशी को बचाने के चक्कर में पलटी कार, तीन की मौत, दो गंभीर घायल…..

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-53 पर जामपाली के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ड्राइवर सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) झारखंड के धनबाद की ओर जा रही थी। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और चंद्रपुर से लौट रहे थे। रास्ते में जामपाली के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में शमा खान (32 वर्ष), जरीन खान (9 वर्ष) और आतीश खान (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। मृतक और घायल सभी धनबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर रात के समय नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरों की ओर इशारा करता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...