ChhattisgarhRaftaar News Cg

रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका…..

मनेंद्रगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चिरमिरी रेलवे स्टेशन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय सिंह उर्फ संजू 40 वर्ष, निवासी हल्दीबाड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय चंदिया-चिरमिरी ट्रेन के गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर धड़ से अलग मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चिरमिरी थाना प्रभारी रामनारायण गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान की गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की पड़ताल जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मैनपाट में ‘मौत का करंट जाल’: अवैध शिकार के लिए बिछाए तार की चपेट में युवक और सियार की मौत...ग्रामीण... बिलासपुर में फर्जी ‘पुलिस’ बन घूम रहे बाउंसरों पर कार्रवाई; स्कार्पियो जब्त! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; गर्भवती होने पर प्रेमी ने बदनामी के डर से पत्थर से वार कर उतारा मौत के ... दुर्ग में बोरी में मिला गौवंश का शव: इलाके में फैली सनसनी; किल्ला मंदिर के पास संदिग्ध हालात में मिल... बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा...बिना सबूत कार्रवाई नहीं, कर्मचारी ... सीपत क्षेत्र के नदी घाट पर बड़ा हादसा; रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत..लापरवाही बनी... सीपत; सोंठी में उमड़ी आस्था की लहर..देवी भागवत में हजारों श्रद्धालु, प्राचार्य ने लिया देहदान का ऐति... बिलासपुर; 3000 नशीले टैबलेट मामले में नया मोड़, परिजनों ने सरकंडा पुलिस की कार्रवाई को बताया साजिश..... बिलासपुर: एबीवी के निर्माणाधीन कार्यों में गड़बड़ी का आरोप..बाहरी एजेंसियों को काम देने पर विवाद, वि... बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि; कोनी बना कंटेनमेंट जोन, प्रशासन अलर्ट मोड में..1 किमी क्षेत्र संक्...