ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, शादी से थी नाखुश…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह गांव के पीपरपारा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 21 वर्षीय अंजिल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजिल सिंह का शव सुबह उसके घर के पास स्थित कुएं के हैंडल से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो चीख-पुकार मच गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि अंजिल की शादी करीब एक साल पहले ग्राम महाराजगंज में हुई थी। कुछ समय पहले वह अपने ससुराल से मायके लौटी थी। परिजनों के अनुसार, अंजिल अपनी शादी से नाखुश थी और ससुराल में रहना नहीं चाहती थी। सूचना मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...