ChhattisgarhRaftaar News Cg

आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट 40 मीटर से गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 6 घायल…..

सक्ती: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊंचाई से अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायल मजदूर उत्तर प्रदेश और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के समय लिफ्ट में कुल 10 मजदूर सवार थे। सभी प्लांट की पांचवीं मंजिल (करीब 75 मीटर ऊंचाई) तक जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लिफ्ट लगभग 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ी। गिरते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। इलाज के दौरान एक और मजदूर की मौत हो गई। घायल मजदूरों को पहले डभरा अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन और साथी प्लांट गेट के बाहर जमा हो गए और प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी हरीश यादव ने बताया कि हादसे में अब तक चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मजदूर बॉयलर की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय मजदूरों का आरोप है कि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच लंबे समय से नहीं हुई थी, जिसके चलते यह दर्दनाक घटना घटी। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....