BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग; नागरिक बोले, “अब सिर्फ़ NTPC से ही उम्मीद है”

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन गंभीर हो गए हैं। सीपत क्षेत्र के नागरिकों ने एनटीपीसी सीपत प्रबंधन से क्षेत्र में गौशाला एवं डॉग शेल्टर होम के निर्माण की मांग की है। इसके लिए एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को एक औपचारिक आवेदन सौंपा गया है, जिसमें यह निर्माण सीएसआर मद के तहत कराने का आग्रह किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सीपत रोड पर रोजाना आवारा मवेशियों के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। कई बार दुर्घटनाओं में गौमाताओं की मौत और आम लोगों को भी चोटें लग रही हैं। इसका मुख्य कारण क्षेत्र में गौशाला का न होना बताया गया है। गौशाला के अभाव में पशु खुले में घूमते रहते हैं और अक्सर सड़कों पर हादसों का शिकार बनते हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि लावारिस कुत्तों की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है। सड़कों और कॉलोनियों में घूमते कुत्ते न सिर्फ लोगों को डराते हैं बल्कि कई बार काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में डॉग शेल्टर होम का निर्माण अति आवश्यक बताया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने प्रस्ताव में सुझाव दिया है कि नवाडीह से एनटीपीसी कॉलोनी जाने वाले मार्ग के दोनों ओर एनटीपीसी द्वारा लगाए गए जंगल को चारदीवारी से घेरकर उसके अंदर दो एकड़ क्षेत्र में गौशाला और शेड निर्माण किया जा सकता है, जबकि शेष क्षेत्र को चारागाह के रूप में विकसित किया जाए। इससे जंगल भी सुरक्षित रहेगा और अलग से भूमि की आवश्यकता भी नहीं होगी। साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि गौशाला में बरसात के दिनों के लिए शेड, पशुओं के पीने हेतु बोरवेल और चारा भंडारण के लिए बड़ा गोदाम बनाया जाए। वहीं डॉग शेल्टर होम में शेड, बिजली-पानी की सुविधा और गार्ड रूम का निर्माण कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शेल्टर होम और गौशाला बन जाने से सीपत क्षेत्र कुत्ता-मुक्त और दुर्घटना-मुक्त बन जाएगा। इससे न केवल बेजुबान पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा, बल्कि सड़क हादसे भी कम होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....