BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे देशभक्ति के जयघोष..”ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जिलेभर में निकाली गई भव्य रैली, केंद्रीय मंत्री व उपमुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यात्रा को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू तथा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक, छात्र एवं जवान शामिल हुए।

गांधी चौक से लखीराम ऑडिटोरियम तक यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे……

तिरंगा यात्रा की शुरुआत मिनी स्टेडियम गांधी चौक से हुई, जो लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम तक पहुंची। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में पूर्व सैनिक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड्स, स्कूली छात्र, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे। इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, सदस्य गोविंद वैष्णव, हर्षिता पांडे, दीपक सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी सुशील मिश्रा समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

गांव-शहर एकसाथ, तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसमूह……

तिरंगा यात्रा केवल शहर तक सीमित नहीं रही। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी उत्साहपूर्वक तिरंगा रैली निकाली गई। ग्राम पंचायतों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार, जनजागरूकता का प्रसार और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करना है। यात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान और तिरंगे के सम्मान की शपथ लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

भारतीय सेना के साहस को सलाम…..

उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया एक साहसिक अभियान है, जिसे देशभर में सराहना मिल रही है। सेना के जवान सीमाओं की रक्षा में अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दे रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....