ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंसानियत शर्मसार, सुभाषपारा में कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सुभाषपारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु का शव कुत्ते द्वारा नोचते हुए देखा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे फेंक दिया होगा। पुलिस का अनुमान है कि मामला अवैध संबंधों से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के स्थानीय अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में भी पूछताछ शुरू की गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हाल ही में किस महिला ने प्रसव कराया था। घटना के बाद भानुप्रतापपुर शहर में आक्रोश और सन्नाटा दोनों देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य को मानवता पर कलंक बताया है और पुलिस से दोषी की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, और जांच के सभी संभावित पहलुओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही मामले के निष्कर्ष तक पहुंचने का भरोसा दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...