Raftaar News Cg

कौड़िया में चल रहा विशाल शिवपुराण कथा का आयोजन…! छठवें एवं सातवें दिन कथा श्रवण करने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की रही उपस्थिति ….?

सीपत:- (दीपक मरावी/प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम कौड़िया मे श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 22 मार्च से किया जा रहा है। इस शिवपुराण कथा के छठवें दिन सोमवार को कथा सुनने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी एवं सातवें दिन मंगलवार को पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, पीसीसी प्रवक्ता अभयनारायण राय, पूर्व विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास, वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या की उपस्थिति रही, कथा सुनने पहुंचे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मानस रत्न भागवताचार्य पं. श्री रामलोचन तिवारी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

क्षेत्र में इस विशाल शिव महापुराण की कथा सुनने बड़ी संख्या में दूर दराज के लोग भी पहुंच रहे है। भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह का माहौल है। कथा का समापन 30 मार्च को गीता महात्म्य, शिव सहस्त्रनाम, यज्ञान्त स्नान, सहस्त्रधारा, एवं शोभायात्रा के साथ होगा। इस बीच सरपंच श्रीमती रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस आयोजन में पूरे ग्रामवासियों का विशेष योगदान मिल रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...