ChhattisgarhRaftaar News Cg

स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही से पहाड़ी कोरवा युवक की मौत, 20 घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, परिजनों ने सड़क पर रखकर किया चक्काजाम…..

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल पहाड़ी कोरवा समाज के युवक गुड्डू कोरवा 34 वर्ष की मौत सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि उसे समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद भी कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। इस देरी और लापरवाही के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के ग्राम ककना के मदेश्वरपुर निवासी गुड्डू कोरवा 4 अक्टूबर को अपने साथी बजल साय के साथ ग्राम घटगांव गया था। लौटते वक्त उनकी बाइक ग्राम सिधमा के पास मिट्टी-मुरुम के ढेर से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गुड्डू के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल गुड्डू को पहले अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अस्पताल अधिकारियों, मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज को फोन कर मदद मांगी, लेकिन किसी ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। आरोप यह भी है कि अधिकारियों ने राज्यपाल रमेन डेका के प्रोटोकॉल का हवाला देकर एंबुलेंस रोक दी थी। अंततः 26 घंटे बाद सोमवार शाम उसे रायपुर के लिए रवाना किया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। रात करीब 10.30 बजे रायपुर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पहाड़ी कोरवा समाज और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने मृतक परिवार का समर्थन करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...