ChhattisgarhRaftaar News Cg

जंगल में पेड़ से लटकी मिली नाबालिग लड़की की लाश, दशहरे की रात से थी लापता……

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के पास स्थित परसा नाला के समीप जंगल में एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। लड़की दशहरे की रात से लापता थी, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ग्राम केतका के एक गरीब परिवार की बेटी थी। दशहरे की रात वह अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने पेड़ पर लटका शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही फूट-फूटकर रोने लगे। परिवार ने बताया कि बेटी सामान्य रूप से रह रही थी और उसने घर से जाने से पहले कोई खास बात नहीं कही थी। मामले की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...