ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई: 1120 नग गोगो रैपर के साथ युवक गिरफ्तार, तिल्दा से लाकर पान ठेलों में करता था सप्लाई!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को 1120 नग गोगो रैपर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन रैपरों को रायपुर जिले के तिल्दा से लाकर शहर के विभिन्न पान ठेलों में चोरी-छिपे बेच रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून की रात सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में उपयोग होने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा (38 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, पक्की खोली, चक्रधरनगर के कब्जे से दो कार्टूनों में रखे 20 डिब्बों से कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन रैपरों को तिल्दा (रायपुर) से करीब 14,500 रुपये में खरीदकर रायगढ़ लाता था और स्थानीय पान दुकानों में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, इन रैपरों में तंबाकू युक्त फ्लेवर अथवा गांजा भरकर नशे के रूप में उपयोग किया जाता है। मामले में आरोपी के विरुद्ध कोटपा एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे को बढ़ावा देने वाले हर माध्यम और उससे जुड़े कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...