ChhattisgarhRaftaar News Cg

हसदेव नदी हादसा, 20 घंटे बाद मिला एक युवक का शव, दो की तलाश अब भी जारी…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक का शव 20 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान अंकुर कुशवाहा के रूप में हुई है। उसका शव घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज के पास मिला। नगर सेना और डीडीआरएफ की टीम के साथ कुदरी के सरपंच आर.के. यादव और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में अब भी दो लोग लापता हैं, युवक आशीष भोई और एक युवती स्वर्णरेखा शामिल हैं। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम ने ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। यह हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे पंतोरा थाना क्षेत्र के देवरी-चिचोली हसदेव नदी में हुआ था। बताया जा रहा है कि सभी युवक-युवतियां बिलासपुर के सरकंडा और दयालबंद क्षेत्र के निवासी हैं, जो पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। नहाने के दौरान कुछ लोग गहराई में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद एक युवक और एक युवती को बचा लिया था, लेकिन बाकी तीन लापता हो गए थे। रविवार को भी रेस्क्यू टीम नदी में लगातार खोजबीन कर रही है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है, वहीं प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...