ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में डूबने से 17 साल के नाबालिग की मौत, SDRF ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 17 साल के नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान टिकेश्वर ध्रुव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टिकेश्वर रविवार को नहाने के लिए तालाब गया था। इस दौरान उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना तुरंत राखी पुलिस को दी गई। पुलिस ने SDRF की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की तलाश के बाद टीम ने टिकेश्वर का शव तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक टिकेश्वर ध्रुव मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित था, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...