ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शनिवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास पाकुरभाट मार्ग पर हुआ, जब एक ईंट से भरे ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सोरर निवासी नोमेद्र मारकंडे उर्फ सोनू 27 वर्ष के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और बालोद से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने बाइक को साइड नहीं दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नोमेद्र पहले ट्रैक्टर के इंजन से टकराया और फिर ट्रॉली के लोहे के हिस्से में जा भिड़ा। इससे उसके सीने और शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है और रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...