ChhattisgarhRaftaar News Cg

खेत में करंट से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में मातम……

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के आमगांव गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में दवा छिड़कने गए दो सगे भाइयों की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा सहसपुर लोहारा क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर दूर हुआ। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान टीकम रजक 41 वर्ष और सुरेंद्र रजक 37 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों पिता गया राम रजक के पुत्र और ग्राम आमगांव के निवासी थे। सुबह दोनों भाई अपने खेत में धान की फसल में दवा छिड़क रहे थे। इसी दौरान खेत के पास लगे बिजली खंभे से तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। काम करते समय दोनों भाई करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भिजवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं और मुआवजे की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...