ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डबल मर्डर का खुलासा, बेटे ने पिता और दादी की गला घोंटकर हत्या की, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे में कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के बेटे रविशंकर सिदार (26) और रिश्तेदार रामप्रसाद सिदार उर्फ गरिहा (83) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की वजह एनटीपीसी मुआवजा राशि के बंटवारे को लेकर चल रहा पुराना विवाद निकला। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम ने अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की। 3 अक्टूबर को ग्राम रायकेरा के कोटवार सकिर्तन राठिया ने घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के घुराउ राम सिदार (55) और उनकी सास सुकमेत उर्फ सुखमेत सिदार (70) का शव घर की परछी में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत गला दबाने और मारपीट के कारण होना सामने आया। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के बेटे रविशंकर सिदार और रामप्रसाद सिदार को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि मुआवजा राशि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में 2 अक्टूबर की शाम रविशंकर ने अपने पिता घुराउ राम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को देखकर विरोध करने पर दादी सुखमेत की भी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...