ChhattisgarhRaftaar News Cg

बलौदाबाजार में युवक ने पुलिया से फंदा लगाकर की आत्महत्या ; मानसिक तनाव की बात आई सामने… पुलिस जांच में जुटी!

बलौदाबाजार:(प्रांशु क्षत्रिय) गिधपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को 30 वर्षीय युवक ने पुलिया की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान टिकेश्वर उर्फ गोलू कुमार टंडन, निवासी ग्राम धाराशिव (थाना लवन) के रूप में हुई है। यह घटना जुनवानी–चिखली मार्ग स्थित पुलिया के पास हुई।राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पहली ही मूसलाधार बारिश में डूबा बिलासपुर; निगम के दावों की खुली पोल..नाले-नालियों की सफाई फेल, सड़के... भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा!