BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बहतराई रोड पर OYO होटल संचालित करने वाली अवैध बिल्डिंग सील, पार्षद की शिकायत पर निगम की कार्रवाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बहतराई रोड स्थित गीतांजलि सिटी फेस-1 में बिना अनुमति बनाए गए तीन मंजिला भवन में लंबे समय से OYO होटल का संचालन हो रहा था। पार्षद रेखा पांडेय की शिकायत पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि यह भवन गायत्री केडिया के नाम पर है, लेकिन इसका नक्शा निगम से स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बावजूद यहां 17 कमरों वाला होटल तैयार कर OYO के नाम से चलाया जा रहा था। विरोध के बाद होटल संचालक ने बोर्ड हटा दिया था, लेकिन होटल का संचालन गुपचुप जारी रखा गया। पार्षद रेखा पांडेय ने निगम कमिश्नर को शिकायत में बताया था कि होटल के कारण क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। शिकायत के बाद निगम की भवन शाखा ने निरीक्षण किया और नियम विरुद्ध निर्माण की पुष्टि की। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल को सील कर दिया। इस दौरान स्टाफ से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति निर्माण और अवैध व्यवसाय पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...