BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा में शिव मंदिर में गंदगी फैलाने से बवाल, दो झोपड़ीनुमा घर तोड़े, 4 हिरासत में……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा क्षेत्र के महामाया आईटीआई रोड स्थित बस्ती में बने भगवान शंकर के मंदिर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंदगी फैला दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने इस दौरान दो झोपड़ीनुमा घरों को भी तोड़ डाला। हंगामे की सूचना मिलते ही सरकंडा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ के आक्रोश को देखते हुए जवानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बचते नजर आए। हालांकि, पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्गा विसर्जन के बीच सामने आए इस घटनाक्रम से सरकंडा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....