BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दुर्गा विसर्जन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में मारपीट, मामला दर्ज….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मल्हार क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 2 मल्हार निवासी नितेश कुमार केंवट ने चौकी मल्हार थाना मस्तूरी में शिकायत दर्ज कराई है। नितेश ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उसका भाई पिंटू केंवट ग्राम बूढ़ीखार में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुलदीप भैना, रामसागर भैना, संदीप भैना, पिंटू भैना और उनके साथियों ने अचानक पिंटू पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी घरवालों को दी और मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....