ChhattisgarhRaftaar News Cg

नेशनल हाईवे-343 पर पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, गंभीर घायल…..

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नेशनल हाईवे-343 पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लेंजुवा पोखरा के पास, डीएफओ बंगला से लगभग 100 मीटर पहले हुई। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पंचायत बरदर के ग्राम सुर्रा का निवासी है। टक्कर लगने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही यातायात विभाग की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल ओम प्रकाश को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया और वहां से रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस फिलहाल अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...