BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला होम गार्ड जवान, वीडियो वायरल….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। तिफरा स्थित यदुनंदन नगर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक होम गार्ड जवान शराब के नशे में धुत पाया गया। जवान की हालत इतनी खराब थी कि वह ड्यूटी करने लायक भी नहीं दिख रहा था। स्थानीय लोगों ने जवान की इस लापरवाही का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि जवान शराब के नशे में धुत है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब सुरक्षा के लिए तैनात जवान ही अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। मामले ने पुलिस विभाग और होम गार्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...