ChhattisgarhRaftaar News Cg
तालाब में ग्रामीण की लाश मिलने से मची हड़कंप, डूबने से मौत की आशंका…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रुमकेरा के ऊपरमुड़ा पुलिया के पास स्थित तालाब में एक ग्रामीण की लाश तैरती मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान गंगाराम सारथी 52 वर्ष, पतरापाली निवासी, के रूप में की है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
