ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बॉयफ्रेंड ने पेट्रोल पंप में गर्लफ्रेंड को चाकू गोदकर मार डाला, देखे वीडियो……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल पंप में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का नाम जोगेंद्र पैकरा (28) है, जो बलरामपुर जिले के कुसमी का रहने वाला है। मृतका भारती टोप्पो (27) के साथ उसका करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी को शक था कि भारती का किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। इसी शक में वह गुरुवार को एयर पिस्टल और चाकू लेकर अंबिकापुर के चोपड़ा पारा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा। वहां उसने भारती से विवाद करते हुए पहले उसका हाथ काटा। खुद को बचाने के लिए भारती सड़क की ओर भागी, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसके पेट और सीने पर कई बार चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल भारती मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मचारी संतोष भी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ASP अमोलक सिंह ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। उसके शक और आपसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और अपराध जगत में “लादेन” नाम से कुख्यात है। वह पेशे से ड्राइवर है और पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है, हालांकि सबूत के अभाव में बरी हो गया था। हाल ही में उस पर मोबाइल दुकान से 40 हजार रुपए नगदी और मोबाइल चोरी का भी आरोप लगा है। घटना से पहले आरोपी ने नया चाकू खरीदा था और एक दोस्त से एयर पिस्टल ली थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...