ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

डबल मर्डर से सनसनी, सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध महिला और उसके दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी, वहीं मृतिका की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान सुकमेत सिदार 80 वर्ष और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार 60 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्धा को हाल ही में एनटीपीसी से जमीन का मुआवजा मिला था। पुलिस को आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते ही यह खूनी वारदात हुई है। पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स जांच में जुटे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...