ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; बिजली के करंट की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत..पुलिस जुटी जांच में!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दवनडीह में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की रहने वाली सूरज बाई साहू उम्र लगभग 40 वर्ष, रोज़ की तरह घर से गाय के लिए कांदी (चारा) लेने खेत की ओर गई थीं। सुबह करीब 7:30 बजे जब वह पटेल मोहल्ला स्थित ब्रिज के नीचे से गुजर रही थीं, तभी उनकी जिंदगी अचानक थम गई। जानकारी के मुताबिक गांव के ही बुधवार सिंह गोंड, संजू चंद्राकर और दूजराम ने अपने प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। उनका तार पुलिया के नीचे रास्ते में जमीन पर गिरा हुआ था। उस समय बारिश के कारण जमीन गीली थी और जैसे ही सूरज बाई उस जगह से गुजरीं, वे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर शव पंचनामा कार्यवाही की। महिला की असमय मौत से परिवार व गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...