ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत में पुलिस की नाकामी का नंगा नाच; थाना चौक में बार-बार चोरी, FIR से भाग रही पुलिस..100 मीटर दूर हो रही वारदातें…क्या पुलिस-चोर गठजोड़ का सबूत…?

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें पुलिस की नाकामी और लापरवाही को साफ उजागर कर रही हैं। आलम यह है कि थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित थाना चौक इलाके में चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दे डाला। मंगलवार देर रात चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और नकदी चोरी कर फरार हो गए। इससे पहले भी करीब 15 दिन पहले इसी जगह पर चोरी हुई थी, जिसमें 20 हजार रुपए नगद पार कर दिए गए थे। लगातार दो-दो बार चोरी की घटनाएं होने के बावजूद सीपत पुलिस अब तक न तो मामले की जांच कर रही है और न ही कोई एफआईआर दर्ज कर रही है। पीड़ित अनिल रजक, जो थाना चौक पर होटल संचालित करते हैं, लगातार चोरों के निशाने पर हैं। उनका कहना है कि वे कई बार थाने पहुंचे लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। “सुबह आओ, शाम आओ” कहकर हमें थाने से भगा दिया जाता है। अब हालात यह हैं कि पुलिस और चोरों की मिलीभगत का शक गहराता जा रहा है। पीड़ित की माने तो पुलिस के रवैये से उनका भरोसा टूट चुका है। अनिल रजक का कहना है कि वे न्याय की उम्मीद लेकर बार-बार थाने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस का लापरवाह रवैया उन्हें और ज्यादा परेशान कर रहा है। थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की घटनाएं होना और पुलिस का हाथ पर हाथ धरे बैठना इस बात का सबूत है कि सीपत में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। सवाल यह उठता है कि जब थाने के 100 मीटर के दायरे में पुलिस चोरी रोकने में नाकाम है, तो दूरदराज गांवों के लोग सुरक्षा की उम्मीद आखिर किससे करेंगे? सीपत पुलिस की ये ढिलाई अब जनता के गुस्से को भड़काने लगी है। लोग पूछ रहे हैं कि..क्या पुलिस और चोरों में मिलीभगत है?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...