Raftaar News Cg

युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय)  छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरिहर साहू 35 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, हरिहर साहू को कनीराम साहू के आर.के. गारमेंट्स दुकान की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दुकान मालिक अपने परिवार के साथ जन्मदिन समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। इसी दौरान रात करीब 7:30 बजे अचानक अज्ञात हमलावरों ने हरिहर पर हमला कर दिया। वारदात इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चंद्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश और हत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...