ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
सीपत में दरिंदगी: होली के दूसरे दिन महिला से छेड़छाड़ कर आरोपी ने दबाया गला..पुलिस ने दबोचा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 15 मार्च की दरम्यानी रात एक युवक ने जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल मामला दर्ज कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपत थाना पुलिस ने आरोपी राहुल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया, साथ ही गंभीर धाराओं 170, 126, 135(3) बीएनएसएस में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….
राहुल विश्वकर्मा पिता रामलाल विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी बरेली थाना सीपत जिला बिलासपुर।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
