ChhattisgarhRaftaar News Cg

आकाशीय बिजली का कहर, दो महिलाओं की मौत, गर्भवती महिला और बच्चा बाल-बाल बचे…..

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल गांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक गर्भवती महिला और एक बच्चे समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गांव की महिलाएं घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से 43 वर्षीय डीलेश्वरी दुर्गा और 60 वर्षीय सूरजो बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में बैठी गर्भवती महिला और एक बच्चे समेत तीन लोग इस हादसे से सुरक्षित बच निकले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...