ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी के चरित्र पर शक कर पति ने कुल्हाड़ी से की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। जानकारी के अनुसार, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। वह पत्नी बंधन बाई धनवार और बच्चों के साथ ससुराल बरपाली में ही रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी इसी गांव में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी, तभी पति चैतराम से विवाद हो गया। गुस्से में उसने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे खून से लथपथ देखा और तुरंत कोटवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था। बुधवार को भी विवाद के बाद पति ने हत्या कर दी। वहीं, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...