BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; किराए के मकान में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने सील किया मकान, 3 महिलाएं गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बार फिर प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवा पारा में एक किराए के मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने पास्टर संध्या तिवारी समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से धार्मिक सामग्री जब्त कर मकान को सील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पास्टर संध्या तिवारी 10-12 महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए ब्रेनवॉश कर रही थीं। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हंगामा किया गौरतलब है कि इससे पहले भी रविवार को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का मामला पकड़ा गया था, जिसमें एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। पिछले तीन महीनों में जिले से 30 से अधिक ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 299, 353(1)(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...