ChhattisgarhRaftaar News Cg

खड़ी ट्रक से टकराई बाईक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत……

राजनांदगांव: (प्रांशु क्षत्रिय) नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चिचोला-पाटेकोहरा बेरियर के पास खड़ी ट्रक से टकराने पर बाईक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, पाटेकोहरा बेरियर से नागपुर दिशा की ओर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की पुष्टि डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने की है। चिचोला पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और सामने खड़ी ट्रक पर ध्यान न देने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बोलबम चौक में चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत: आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट: राहगीर को रोककर की गाली-गलौज और जान से मारने... बिलासपुर; मोटरसाइकिल से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन: 120 पाव शराब और बीयर के साथ आरोपी गिरफ्तार, व... सीपत; चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत दी गई दबिश: 8 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार! चखना दुकान के बाहर खड़ी 6 लाख की ब्रेजा कार चोरी: CCTV फुटेज और साइबर ट्रैकिंग की मदद से चांपा पुलिस... बिलासपुर; भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कह... बिलासपुर; जिले की 486 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची क... सड़क पर वाहन रोककर हमला और जातिसूचक अपमान: जिला पंचायत सदस्य से भी की अभद्रता; मारपीट और धमकी के माम... जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़; क्रेटा कार और डंडा जब्त, 9 आरोपी गिरफ... बिलासपुर में सपनों की कॉलोनी बनी समस्याओं का अड्डा; मूलभूत सुविधाओं को लेकर आसमां सिटी फेस-4 के रहवा...