ChhattisgarhRaftaar News Cg

अवैध कोयला उत्खनन करने गए युवक की सुरंग धंसने से मौत….

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में बंद पड़े दुग्गा ओसीएम SECL भटगांव में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को कोयला निकालते समय सुरंग धंसने से 30 वर्षीय शिव बरवा अंदर दब गया। करीब 24 घंटे बाद मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने उसका शव बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर तीन युवक बंद खदान में अवैध कोयला उत्खनन करने पहुंचे थे। इसी दौरान सरगवां निवासी शिव बरवा सुरंग के अंदर घुसा, तभी ऊपर का हिस्सा धंस गया और वह दबकर फंस गया। उसके साथ आए दो युवक किसी तरह भागकर गांव लौटे और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर भटगांव पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी गिरने के कारण सोमवार शाम को रेस्क्यू रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह SECL की रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। घटनास्थल बीहड़ क्षेत्र में होने के कारण मशीनों का उपयोग करना संभव नहीं था, जिससे रेस्क्यू अभियान और मुश्किल हो गया। मृतक की पहचान शिव बरवा के रूप में हुई। वह अंबिकापुर के सरगवां का रहने वाला था और वर्तमान में भटगांव  में अपने ससुर टूका बैगा के घर रह रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह खदान 2012 से फॉरेस्ट क्लियरेंस न मिलने के कारण बंद है। इसके बावजूद यहां अवैध कोयला उत्खनन जारी है और इससे पहले भी कई लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...