ChhattisgarhRaftaar News Cg

शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत, SDRF ने 16 घंटे बाद बरामद किया शव…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अहिवारा क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दविंदर अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार की शाम करीब 6 बजे नदी किनारे घूमने गया था। इसी दौरान दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग पर बने छोटे पुल पर खड़े होकर बातचीत करते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। पुल के नीचे करीब 20 फीट गहराई होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। हादसे की सूचना मिलते ही दोस्तों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। रात 7 बजे SDRF को जानकारी दी गई, लेकिन अंधेरा और तेज धारा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। सोमवार सुबह एसडीओपी अलेक्जेंडर कीरो की मौजूदगी में SDRF की 15 सदस्यीय टीम ने खोजबीन शुरू की। करीब 10 बजे दविंदर का शव बरामद कर लिया गया। दविंदर अहिवारा वार्ड-11, गुरुद्वारा के पीछे का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...