ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट बॉयफ्रेंड की लॉज में चाकू गोदकर की हत्या…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम (20) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से हमला किया। गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सद्दाम बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। 27 सितंबर को वह अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ एवॉन लॉज में ठहरा था। इसके बाद 28 सितंबर को केवल लड़की लॉज से बाहर निकली, जबकि सद्दाम दिखाई नहीं दिया। 29 सितंबर को जब दोनों का कोई अता-पता नहीं चला, तब लॉज स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तो अंदर सद्दाम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। हत्या के बाद नाबालिग गर्लफ्रेंड कमरे को बाहर से बंद कर रेलवे ट्रैक पर चाबी फेंककर ट्रेन से बिलासपुर भाग गई। वहां पहुंचकर उसने अपनी मां को पूरी वारदात की जानकारी दी और बाद में परिजन उसे लेकर कोनी थाने पहुंचे। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है और शादी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सद्दाम ने जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद रात में दोनों सो गए। सुबह करीब 3 बजे लड़की ने डर के चलते सोए हुए सद्दाम पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वह उसका मोबाइल लेकर भाग गई। बिलासपुर पुलिस ने लड़की को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल रायपुर पुलिस उससे वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग ने लॉज में आईडी दिखाकर कमरा लिया था या बिना आईडी ही कमरा उपलब्ध करा दिया गया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...