ChhattisgarhRaftaar News Cg

मायके आई नवविवाहिता ने नवरात्र उत्सव देख लौटने के बाद फांसी लगाकर दी जान…….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खोकसा गांव से नवरात्र के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब साढ़े एक बजे नम्रता अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटी थी। इसके बाद सभी लोग सो गए। देर रात जब घरवालों ने देखा कि नम्रता कहीं नहीं है तो तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गांव के ही बंद पड़े रामरतन साहू के मकान में गई थी। नम्रता छत के रास्ते अंदर पहुंची और कमरे का शटर खोलकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह जब यह खबर फैली तो पूरे गांव में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....