BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; छापेमारी के दौरान देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ग्राम केवटाडीह में बड़ी कार्रवाई की। पचपेड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रमोद साहू के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी शराब जब्त की गई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। रविवार 28 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी लोग इस कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
